Table of Contents

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: एक संक्षिप्त इतिहास

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पहले “आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट” के नाम से जाना जाता था. इस चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्देश्य उन देशों में क्रिकेट के विकास के लिए धन जुटाना था, जहां टेस्ट क्रिकेट का दर्जा नहीं था। प्रारंभ में यह टूर्नामेंट बांग्लादेश और केन्या जैसे देशों में आयोजित हुआ, लेकिन बाद में यह क्रिकेट के बड़े देशों जैसे इंग्लैंड और भारत में भी खेला जाने लगा।

वर्ष 2002 में इसका नाम बदलकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी कर दिया गया। प्रारंभिक वर्षों में इसमें सभी टेस्ट खेली जाने वाली टीमें शामिल होती थीं। हालांकि वर्ष 2009 से केवल शीर्ष 8 रैंक वाली वनडे टीमें इसमें भाग लेने लगीं।

2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी

वर्ष 2017 के बाद इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया गया था, लेकिन 2021 में इसकी फिर से वापसी की घोषणा हुई। इसके साथ ही 2025 में यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित होने वाला है। हालांकि, यदि भारत पाकिस्तान में नहीं खेलता है, तो वह अन्य आईसीसी टूर्नामेंट में भी सीमा पार नहीं करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी का स्वरूप और बदलाव

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, शुरुआत में इसे नॉकआउट टूर्नामेंट के रूप में खेला जाता था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को वर्ष 2002 में इसे राउंड-रॉबिन प्रारूप में बदला गया। यह टूर्नामेंट अपने छोटे और तेज़ प्रारूप के लिए प्रसिद्ध है एवं वर्ष 2009 से केवल शीर्ष 8 रैंक वाली टीमें इसमें हिस्सा लेती हैं।

2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाइड टीमें

2023 के विश्व कप लीग चरण के बाद, भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई किया। मेज़बान पाकिस्तान और छठे स्थान पर रही है एवं अफगानिस्तान की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी विजेताओं की सूची (1998-2025)

वर्ष मेजबान देश विजेता टीम उपविजेता टीम
1998 बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज
2000 केन्या न्यूजीलैंड भारत
2002 श्रीलंका भारत और श्रीलंका कोई नहीं
2004 इंग्लैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड
2006 भारत ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज
2009 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड
2013 इंग्लैंड भारत इंग्लैंड
2017 इंग्लैंड पाकिस्तान भारत
2025 पाकिस्तान निर्णय लंबित निर्णय लंबित

निष्कर्ष

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का क्रिकेट के छोटे और प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंटों में विशेष स्थान है। 2025 में इसकी वापसी क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए समान रूप से रोमांचकारी अनुभव प्रदान करता है।

Share this articles