बिहार सरकार ने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत राज्य के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण ऐप एवं पोर्टल जारी किए हैं।  बिहार सरकार ने इन तकनीकी प्रयासों का उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ, और पारदर्शी बनाना है। यहां कुछ प्रमुख ऐप एवं पोर्टल्स की सूची दिया गया है, जो विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए हैं और जिनका उद्देश्य नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना है.

Table of Contents

बिहार सरकार द्वारा जारी की गई ऐप एवं पोर्टल की सूची

वामिस ऐप

वामिस ऐप– इसे जल संसाधन विभाग द्वारा लांच किया गया हैं. वामिस ऐप सिंचाई परियोजनाओं की नई तकनीकों पर निगरानी के लिए जारी किया गया है। यह ऐप परियोजनाओं के कार्यान्वयन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद करता है।

परिमार्जन प्लस पोर्टल

परिमार्जन प्लस पोर्टल- इस पोर्टल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी की गई है. परिमार्जन प्लस पोर्टल का उद्देश्य भूमि दस्तावेजों में सुधार को सरल और सुलभ बनाना है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भूमि से संबंधित दस्तावेजों में आसानी से सुधार कर सकते हैं।

अनमोल ऐप

अनमोल ऐप: अनमोल ऐप स्वास्थ्य विभाग द्वारा माँ एवं शिशु के स्वास्थ्य सेवाओं की देखरेख के लिए जारी किया गया है। यह ऐप गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने में मदद करता है।

दृष्टि ऐप(Drishti App)

दृष्टि ऐप: दृष्टि ऐप को जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की निगरानी के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप इन योजनाओं के सही तरीके से कार्यान्वयन को सुनिश्चित करता है।

ई-शिक्षा कोष

ई-शिक्षा कोष: ई-शिक्षा कोष ऐप को शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया ऐप है, जिसका उद्देश्य राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से दर्ज करना है।

गृह दर्शन ऐप

गृह दर्शन ऐप: गृह दर्शन ऐप गृह विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जारी किया गया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ई-मापी पोर्टल

ई-मापी पोर्टल: इस ऐप को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तरफ से लांच की गई है. ई-मापी पोर्टल का उद्देश्य जमीन की मापी से संबंधित कार्यों को ऑनलाइन कराना है, जिससे नागरिकों को समय और संसाधनों की बचत हो सके।

ई-क्षमता ऐप

ई-क्षमता ऐप: स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह ऐप राज्य के नर्सिंग स्कूलों में मुफ्त पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जारी किया गया है। इससे नर्सिंग छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्राप्त करने में मदद मिलती है।

मौसम बिहार ऐप

मौसम बिहार ऐप: मौसम बिहार ऐप, योजना एवं विकास विभाग द्वारा जारी 24 घंटे मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए जारी किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान और अन्य नागरिक मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BeFIQR ऐप

BeFIQR ऐप: यह ऐप बाढ़ और सूखे के प्रभाव को कम करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में उचित कदम उठाए जा सकते हैं।

हेरिटेज ट्री ऐप

हेरिटेज ट्री ऐप: इस ऐप को बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद द्वारा लांच की गई है. हेरिटेज ट्री ऐप का उद्देश्य राज्य के विरासत वाले वृक्षों के डेटा का संरक्षण करना है। यह ऐप पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देता है।

वंडर ऐप

वंडर ऐप: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने के लिए वंडर ऐप जारी किया गया है। इस ऐप के माध्यम से महिलाएं गर्भावस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

इन्द्रवज्र ऐप

इन्द्रवज्र ऐप: इन्द्रवज्र ऐप का उद्देश्य बिजली गिरने की घटना से कम से कम 40 मिनट पहले नागरिकों को सूचित करना है, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई है.

विद्यावाहिनी ऐप

विद्यावाहिनी ऐप: विद्यावाहिनी ऐप शिक्षा विभाग द्वारा लांच की गई है, इससे कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को किताबें उपलब्ध होने की जानकारी मिलती है। यह ऐप छात्रों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री डिजिटल रूप से उपलब्ध कराता है।

कॉमन सोशल रजिस्ट्रेशन पोर्टल

कॉमन सोशल रजिस्ट्रेशन पोर्टल: यह पोर्टल सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से वित्त विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसके माध्यम से नागरिक विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ई-आश्विन पोर्टल

ई-आश्विन पोर्टल: ई-आश्विन पोर्टल का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। इस पोर्टल के माध्यम से आशा कार्यकर्ता अपने कार्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं और उन्हें सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सकती है।

IHIP पोर्टल

IHIP पोर्टल: IHIP पोर्टल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है, जो 33 तरह की बीमारियों की रियल टाइम जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग बीमारियों की निगरानी कर सकता है और आवश्यक कदम उठा सकता है।

RTPS सेवा

RTPS सेवा: RTPS का पूरा नाम Right To Public Services (RTPS) है. इस पोर्टल के द्वारा बिहार राज्य में रहने वाले नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड इत्यादि सेवा दी जाती है.

इन ऐप्स और पोर्टल्स के माध्यम से बिहार सरकार नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि नागरिकों के जीवन में भी सुधार हुआ है।

बिहार सरकार द्वारा जारी की गई ऐप व पोर्टल की सूची

बिहार सरकार द्वारा जारी की गई ऐप व पोर्टल की सूची का विवरण नीचे दी गई तालिका में गई है,

ऐप/पोर्टल जारीकर्ता उद्देश्य
वामिस ऐप जल संसाधन विभाग नई तकनीकों पर सिंचाई परियोजनाओं के निगरानी के लिए
परिमार्जन प्लस पोर्टल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भूमि दस्तावेज में सुधार हेतु
अनमोल ऐप स्वास्थ्य विभाग माँ एवं शिशु के स्वास्थ्य सेवाओं की देख रेख के लिए
दृष्टि ऐप जल संसाधन विभाग सिंचाई  व बाढ़ की योजनाओं की देख रेख हेतु
ई-शिक्षा कोष शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए
गृह दर्शन ऐप गृह विभाग क़ानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए
ई-मापी पोर्टल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन की मापी से सम्बंधित कार्यों को ऑनलाइन कराने के लिए
ई-क्षमता ऐप स्वास्थ्य विभाग बिहार राज्य में नर्सिंग स्कूलों में मुफ्त में पाठ्य सामग्री उपलब्द कराने हेतु.
मौसम बिहार ऐप योजना एवं विकास विभाग 24 घंटे मौसम सम्बन्धी जानकारी उपलब्द कराने हेतु
BeFIQR ऐप जल संशाधन विभाग बाढ़ एवं सुखा के प्रभाव को कम करने के लिए
हेरिटेज ट्री ऐप बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद राज्य के विरासत वाले वृक्षों के डेटा का संरक्षण हेतु
वंडर ऐप स्वास्थ्य विभाग गर्ववती महिलाओं की चिकित्सयी सलाह उपलब्ध कराने के लिए
इन्द्रवज्र ऐप आपदा प्रबंधन विभाग 20 किलोमीटर के दायरें में बिजली गिरने के कम से कम 40 मिनिट पहले सूचित करना.
विद्यावाहिनी ऐप शिक्षा विभाग वर्ग 1 से 12 तक किताबों को उपलब्ध कराने हेतु.
कॉमन सोशल रगिस्ट्री पोर्टल वित्त विभाग सरकारी योजना की सुचना प्रदान करने के लिए
ई-आश्विन पोर्टल बिहार सरकार आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने हेतु
IHIP पोर्टल स्वास्थ्य विभाग 33 तरह की बीमारियों की रियल टाइम जानकारी के लिए

 

Share this articles