सितंबर में आ रहा है धमाका — पहली बार मिलेगा iPhone का “Air” वर्जन:  Apple इस साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करने जा रहा है, और इस बार सबकी नज़रें एक नए और चौंकाने वाले मॉडल पर टिकी हैं — iPhone 17 Air। ये नया वेरिएंट न सिर्फ Apple की अब तक की सबसे पतली डिवाइस हो सकती है, बल्कि इसका डिजाइन, कैमरा और बैटरी सब कुछ एकदम नया और दिलचस्प होगा।

iPhone 17 Air की बैटरी: छोटी बैटरी, बड़ा कमाल

iPhone 17 Air में 2800mAh की बैटरी होने की उम्मीद है — जो iPhone 16 के मुकाबले लगभग 20% छोटी होगी और iPhone Plus मॉडल्स से करीब 40% छोटी।

लेकिन चिंता की बात नहीं! यह छोटी बैटरी डिवाइस को बेहद पतला और हल्का बनाएगी।

  • वजन: सिर्फ 145 ग्राम
  • मोटाई: सिर्फ 5.5mm

यानि यह iPhone ना सिर्फ Samsung Galaxy S25 Edge (5.8mm, 163g) से हल्का होगा, बल्कि बाजार का अब तक का सबसे स्लिम और स्टाइलिश iPhone बन सकता है.

कैमरा: सिर्फ एक कैमरा, लेकिन दमदार

  • iPhone 17 Air में एक सिंगल 48MP “Fusion” रियर कैमरा मिलने की संभावना है।
  • टेलीफोटो लेंस नहीं होगा क्योंकि डिवाइस को स्लिम और सिंपल डिज़ाइन दिया गया है।

वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 17 में अपग्रेडेड 24MP सेल्फी कैमरा और पिछले मॉडल जैसा डुअल रियर सेटअप (48MP + 12MP Ultra Wide) मिलेगा।

iPhone 17 Air लॉन्च डेट: कब होगा धमाका?

Apple हर साल की तरह इस बार भी सितंबर 2025 में अपना मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air लॉन्च होंगे।

हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं कि यह इवेंट 10 से 15 सितंबर के बीच हो सकता है।

iPhone 17 सीरीज़ की संभावित कीमतें (भारत, अमेरिका, दुबई में)

देश शुरुआती कीमत (iPhone 17) टॉप मॉडल (iPhone 17 Pro Max)
भारत ₹89,900 (संभावित) ₹1,64,900 तक
अमेरिका $899 (संभावित) $1,299 तक
दुबई AED 3,799 (संभावित) AED 6,399 तक

क्यों है iPhone 17 Air इतना खास?

  • अब तक का सबसे पतला iPhone
  • प्रीमियम और हल्का डिज़ाइन — सिर्फ 145 ग्राम
  • नया 48MP Fusion कैमरा
  • Apple की पहली “Air” सीरीज़ का हिस्सा
  • परफॉर्मेंस और पावर का परफेक्ट बैलेंस

इस तरह के और विश्लेषण पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

Follow  WhatsApp Channel

Follow  Telegram Channel

Share this articles